मनमोहन सिंह 'मौनी बाबा' और मंत्रिमंडल '90 चोर': यशवंत सिन्‍हा

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कोयला घोटाले को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र की यूपीए सरकार को फिर आड़े हाथों लिया है। सीबीआई के हलाफनामे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता यशवंत सिन्‍हा ने कहा है कि अब यह साफ हो गया है कि सरकार पहले भ्रष्‍टाचार करती है और फिर उसे छिपाने की कोशिश करती है। यशवंत सिन्‍हा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके मंत्रिमंडल की तुलना अली बाबा की कहानी से कर दी है। सिन्‍हा ने कहा है कि हमने अली बाबा और 40 चोर की कहानी सुनी है, जबकि मैं अपने सामने मौनी बाबा और 90 चोर की कहानी देख रहा हूं।

यशवंत सिन्‍हा ने ये बयान उस वक्‍त दिया जब वो कोयला घोटाले पर सीबीआई के हलफनामे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। मालूम हो कि सीबाआई ने माना है कि कोयला घोटाले की रिपोर्ट पीएमओ और कानून मंत्री ने बदलवाया था। इस रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट अब 8 मई को फैसला सुनाएगी। यशवंत सिन्हा ने कहा, चाहे सरकार कुछ भी कहे, आज इस हलफनामे से बिल्कुल साफ हो गया कि पीएम और कानून मंत्री के कहने पर ड्राफ्ट रिपोर्ट में बदलाव किए गए।

Yashwant Sinha

जिस वजह से रिपोर्ट कमजोर हो गई। वहीं सीबीआई के हलफनामे के बाद सरकार के मंत्री कुछ भी कहने से बच रहे हैं। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि मामला फिलहाल कोर्ट में इसलिये इस मामले में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। वहीं सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने भी यही दलील देकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+