'ना-पाक सरकार ने करायी सरबजीत की हत्‍या'

मुंबई। सरबजीत के साथ जेल में कई साल बिता चुके पूर्व कैदी ने आरोप लगाया है कि हो न हो पाकिस्‍तान सरकार ने ही सरबजीत सिंह की हत्‍या करवायी है। मुंबई के अहमदनगर इलाके में रहने वाले भानुदास कराले, जो दो साल पहले ही पाकिस्‍तान से रिहा होकर आये थे, उन्‍होंने यह आरोप गढ़े हैं।

गलती से पाकिस्‍तानी सीमा में प्रवेश करने पर लाहौर के जेल में बंद हुए कराले ने कहा कि वो उसी जेल में थे, जिसमें सरबजीत बंद थे। सरबजीत काफी गंभीर स्‍वभाव के थे और हमेशा से ही उनके अंदर होमसिकनेस दिखती थी, वो बार-बार कहते थे कि घर जाने की इच्‍छा होती है। कोटलखपत जेल से पिछले साल 15 जून को जब कराले रिहा हुए तो सरबजीत को खुशी हुई और बोले जाओ अपने वतन में खुली हवा में सांस लो।

Sarabjit Singh

कराले ने बताया कि जेल में बाकी हिन्‍दुस्‍तानी कैदी भी थे, लेकिन पुलिस का व्‍यवहार सरबजीत को लेकर अलग रहता था। पुलिस उनके साथ आये दिन अमानवीय व्‍यवहार करती थी। कराले ने कहा कि मेरे हिसाब से तो सरबजीत को तो पहले ही रिहा कर दिया जाना चाहिये था, लेकिन उनकी मौत साफ तौर पर भारत और पाकिस्‍तान के बीच कम्‍यूनिकेशन गैप के कारण हुई। सच पूछिए तो भारत सरकार ने सरबजीत के मुद्दे को कभी गंभीरता से नहीं लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+