मनमोहन बोले कर्नाटक में विकास की नीव कांग्रेस ने डाली

Manmohan Singh
हुबली। कर्नाटक विधानसभा की चुनावी लहर में अपनी कश्‍ती लेकर देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज धारवाड़ पहुंचे। यहां उन्‍होंने चुनावी रैली में कर्नाटक की तरक्‍की की बात करते हुए कहा कि यहां पर विकास की नीव कांग्रेस पार्टी की सरकार ने डाली। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई। आज कर्नाटक का आम आदमी बिजली और पानी की कमी से परेशान हैं, कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति ठीक नहीं, पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने राज्‍य में तीन मुख्‍यमंत्री बदले। भ्रष्‍टाचार के आरोपों की वजह से मुख्‍यमंत्रियों को पद से हटा दिया गया।

यहां अपराध तेजी से बढ़ रहा है। हुबली और आस-पास के क्षत्र में कपास, गेहूं, आदि की अच्‍छी पैदावार के लिये जाने जाते हैं, लेकिन अफोस की बात है कि इन क्षेत्रों में न केवल सिंचाई के लिये ही नहीं, पीने के पानी की भी किल्‍लत है। छोटे किसान गांव छोड़ कर काम की तलाश में शहरों की तरफ जा रहे हैं। सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में न बिजली की सप्‍लाई ठीक हुई।

कर्नाटक के अन्‍य क्षेत्रों में भी कई योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। राज्‍य सरकार इन योजनाओं के लिये प्राप्‍त धन उपलब्‍ध नहीं करा रही है। यहां तक केंद्र सहायता प्राप्‍त योजनाएं भी असंतोषजनक हैं। शहरी क्षेत्रों में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट पर कोई ध्‍यान नहीं दे रही। बैंगलोर मेट्रो बनाने का काम भी देरी से चल रहा है। बहुत सी इकाईयां परेशान होकर पुणे, हैदराबाद शिफ्ट हो रही हैं।

मुझे इस बात का अफसोस है कि यहां पर निजी विश्‍वविद्यालये खोले गये और उसमें जमकर भ्रष्‍टाचार हुआ। बेल्‍लारी, गुलबर्गा, आदि में सद्भावना की कमी आयी है। लोगों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ी है। इन हालातों को बदलने की जरूरत है। अगर आप कांग्रेस की सरकार बनाते हैं, तो हम उद्योगों और खेती दोनों को बढ़ावा देने पर जोर देंगे। इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, सिंचाई, बिजली और व्‍यवस्‍था को मजबूत करेंगे। देश के सबसे विकासशील राज्‍यों में से एक बनायेंगे।

मेरा वादा है कि कांग्रेस की सरकार, आपको भ्रष्‍टाचार मुक्‍त शासन देगी। राज्‍य की भलाई के लिये हर मुमकिन कोशिश करेगी। पिछले 9 सालों में कांग्रेस के नेतृत्‍व में कांग्रेस सरकार ने कोशिश की है, कि भारत विकास करे और हर हिस्‍सा ऊपर उठे। समाज के कमजोर तबकों, जैसे पिछड़ों और महिलाओं लोगों की जरूरतों का हमारी नीतियों में पूरा ध्‍यान रखा जाता है। मनरेगा के तहत करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। मिड डे मील के तहत भोजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+