खाई में गिरी ट्रैक्टर, 20 लोगों की मौत

खाई में ट्रैक्टर के गिरने की वजह से उसमें सवार तकरीबन 20 लोग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां 6 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं राज्य सरकार ने कहा है कि अगर जरुरी हुआ तो घायलों को बेहतर इलाज के लिये बड़े अस्पतालों की भी सेवायें ली जा सकती हैं।
गौरतलब है कि ट्रैक्टर में सवार सभी 60 लोग सारीगुमा गांव से हीरनपाडु गांव लौट रहे थे। माना जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोगों के सवार ह जाने के कारण से भयानक हादसा हुआ। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि घायलों के इलाज का पूरा खर्चा सरकार ने उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अगर जरुरी हो तो घायलों का इलाज किसी बड़े अस्पताल में करवाने से भी राज्य सरकार पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी अंतिम संस्कार के लिये आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications