भारत के लिये खतरा बनता जा रहा है चीन, 19 किलोमीटर तक किया घुसपैठ

उल्लेखनीय है कि रक्षा संबंधी समिति ने शुक्रवार दोपहर हुई बैठक में मंत्रालय के अधिकारियों से चीनी घुसपैठ को लेकर जवाब-तलब किये। हालात की पूरी जानकारी ना मिल पाने पर असंतुष्ट समिति सदस्यों ने मामले पर जवाब देने के लिये मंत्रालय के अधिकारियों को 30 अप्रैल को फिर बुलाया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को बताया कि बीते 16 अप्रैल को भारतीय गश्ती दल ने चीनी सेना के टेंट लगाकर चौकी बने होने की खबर दी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी सेना ने अपने टेंट लद्दाख के दिपसांग इलाके में दौलत बेग ओल्डी के नजदीक बनाया है। साथ ही अधिकारियों ने बताया है कि इस मुद्दे को दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग में उठाया गया है और राजनीतिक स्तर पर इस बात के प्रयास किए जा रहे हैं कि सीमा पर यथास्थिति बरकरार रहे। गौरतलब है कि चीनी तंबू 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान बनाई गई दौलत बेग ओल्डी की हवाई पट्टी के नजदीक है। भारतीय वायुसेना ने हाल में इस पट्टी को बड़े विमानों के संचालन के लिए तैयार किया था।












Click it and Unblock the Notifications