चंद रूपयों में नाना ने बेचा नवासा, फेसबुक पर लगी बोली

लुधियाना में एक कलयुगी नाना ने अपने नवासे को जन्म के कुछ घंटे के बाद मात्र 45 हजार रूपयों में उसी अस्पताल की नर्स को बेच दिया, जहां उसके नवासे ने जन्म लिया था। लालची नर्स ने नवजात को अपने पास मात्र तीन दिन रखकर बच्चा खरीदने वाले एक गिरोह के मालिक को मात्र तीन लाख में बेच दिया।
बच्चा खरीदने वाले गिरोह के लोग ने तो दंरिदगी को ही पार कर लिया। उन्होंने बच्चे की ज्यादा कीमत पाने के लिए सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर बच्चे की तस्वीर लगा दी, जिस पर लोगों ने बोलियां लगानी शुरू कर दी। अंत में दिल्ली के एक व्यापारी से डील पक्की हुई। दिल्ली के व्यापारी ने बच्चे को गिरोह के दलाल से आठ लाख रूपये में खरीद लिया।
इस बात से बेखबर नवजात की मां ने परेशान होकर अपने बच्चे की खोज के लिए मीडिया का सहारा लिया, काफी मामला हाईलाइट होने के बाद लुधियाना पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई जिसकी खोजबीन के बाद यह कड़वी और घिनौनी सच्चाई सामने आयी है।
फिलहाल कलयुगी नाना को तो अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बाकियों की तलाश कर रही है। फेसबुक पर बच्चे को बेचने का भारत में यह पहला मामला है।












Click it and Unblock the Notifications