यूपी: शशि हत्याकांड में आजीवन सजा काट रहे पूर्व मंत्री आनंद सेन बरी

गौरतलब है कि फैजाबाद की विशेष अदालत ने 17 मई 2011 को छात्रा शशि के अपहरण और हत्या के मामले में तत्कालीन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक और पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव और उनकी सहयोगी सीमा आजाद और ड्राइवर विजय सेन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
22 अक्टूबर 2007 को लापता हुई फैजाबाद के साकेत महाविद्यालय की छात्रा शशि के पिता योगेंद्र प्रसाद ने मंत्री आनंद सेन पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कहा जाता था कि आनंद सेन के शशि से प्रेम संबंध थे और उन्होंने शशि से शादी का वादा भी किया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने आनंद सेन को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications