ईरान से लेकर भारत तक भूकंप के तीव्र झटके

Delhi
नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली, जयपुर, चंडीगढ़, एनसीआर, नोएडा समेत उत्‍तर भारत के कई शहरों में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप शाम को करीब 4:20 बजे आया, जिस वजह से कुछ इमारतों में दरार पड़ने की खबर है। इस भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

खबर के अपडेट इस प्रकार हैं-

- दिल्‍ली में स्थित मौसम विभाग एवं भूगर्भ केंद्र के अधिकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्‍टेयर पैमाने पर 8 के करीब थी, जो कि एक बड़ा भूकंप माना जा सकता है। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान की सीमा पर था।

- पंजाब के चंडीगढ़ से लोगों ने बताया कि वहां करीब 20 सेकेंड तक झटके महसूस किये गये। वहीं नोएडा में 10 से 15 सेकेंड तक झटके महसूस किये गये। वहीं नोएडा में जब भूकंप के झटके महसूस किये गये, तो लोग अपने घरों व ऑफिसों से बाहर आ गये। लोग सड़कों पर आ गये। जिन ऑफिसों में लोग पहले तल से ऊपर थे, वे ज्‍यादा परेशान हो गये।

- इसके अलावा ये झटके गुजरात के भुज में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। खबर है कि कराची, फैसलाबाद, इस्‍लामाबाद में भी झटके महसूस किये गये। यही नहीं यूएई में भी झटके महसूस हुए।

- अमेरिकी जियोलॉजिकल केंद्र के अनुसार यह भूकंप पाकिस्‍तान समयानुसार 3:45 बजे 13 सेकेंड तक आया। इस दौरान पाकिस्‍तान में मोबाइल सेवाएं ठप हो गईं और फिर करीब आधे घंटे बाद सेवाएं बहाल हो गईं।

- भूकंप के झटके अफगानिस्‍तान में भी महसूस किये गये। जितने झटके दिल्‍ली में थे, उनसे कहीं ज्‍यादा बड़े झटके पड़ोसी देशों में थे।

- ईरान में सबसे ज्‍यादा तबाही होने की खबर है। यहां तमाम लोगों के घायल होने की खबर है।

- ईरान, पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान के बॉर्डर पर सबसे ज्‍यादा इमारतें प्रभावित हुईं। यहां पर कुछ इमारतें ढहने की खबर भी है।

- ईरान के शिराज इलाके में इस भूकंप का केंद्र माना जा रहा है। इस वजह से इराक, दुबई और भारत के गुजरात के इलाकों में सबसे ज्‍यादा झटके महसूस किये गये।

- शाम को खबर आयी कि ईरान में कई इमारतें जमीनदोज़ हो गई हैं, जिस वजह से 100 से ज्‍यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। यहां पर 50 के मरने की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+