आरूषि-हेमराज मर्डर केस में मां-बाप ही शामिल!
गाजियाबाद। देश की सबसे बड़ी मर्डर हिस्ट्री आरूषि हत्याकांड में एक नया खुलासा आया है, जिससे कि केस को एक नया मोड मिल गया है। मंगलवार को फौरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (IFS) गांधीनगर, गुजरात के निदेशक डाक्टर मोहेन्द्र सिंह दहिया को सीबीआई वे स्पेशल कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश किया । जिन्होंने गवाही देते हुए कहा कि आरूषि-हेमराज मर्डर केस में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ नहीं था बल्कि इसमें तलवार दंपत्ति ही शामिल हैं।
दहिया के मुताबिक आरूषि-हेमराज के सिर पर पहले सर्जिकल चाकू से वार किया गया था जिसकी वजह से उन दोनों के सिर पर चोट आयी थी। उसके बाद दोनों के गले सर्जिकल चाकू से काटे गये थे।
दोनों के गले उनके मरने से थोड़ी देर पहले काटे गये थे। दहिया के मुताबिक तलवार दंपति ने यह हत्या इसलिए की थी क्योंकि दोनों ने आरूषि-हेमराज को बेड पर आपत्तिजनक हाल में देखा था।मालूम हो कि 15 और 16 मई 2008 की रात नोएडा में तलवार परिवार के घर पर आरुषि और उनके नौकर हेमराज की हत्या कर दी गई थी। फिलहाल शक के दायरे में आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर तलवार हैं। गाजियाबाद की विशेष अदालत में इस केस की सुनवाई हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications