पटना: मनचले मजनुओं से निपटेगी 'सिविल महिला पुलिस'

Patna
पटना। बिहार की राजधानी पटना में हाल के दिनों में छेड़खानी की घटनाओं में हुई वृद्घि को देखते हुए पुलिस 'सिविल लेडीज कॉप्स' (सिविल महिला पुलिस) का गठन करने जा रही है। इसमें राजधानी के प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय की 100-100 छात्राओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें मजनुओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। पटना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था 'प्रयास भारती ट्रस्ट' द्वारा दिए गए एक प्रस्ताव पर पटना पुलिस जल्द ही इस पर काम शुरू करेगी। पुलिस महकमे का मानना है कि सभी स्थानों पर पुलिस की 24 घंटे मौजूदगी संभव नहीं है, ऐसे में महिलाओं को खुद भी सुरक्षा की पहल करनी चाहिए।

योजना के तहत प्रत्येक विद्यालयों व महाविद्यालयों की 100-100 छात्राओं का चयन किया जाएगा और उन्हें तार्किक, मानसिक, शारीरिक व कानूनी रूप से प्रशिक्षित कर सशक्त बनाया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन छात्राओं को उन विद्यालयों और महाविद्यालयों में तैनात कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित स्थानों पर एक पुलिस पिकेट की भी स्थापना की जाएगी। छेड़खानी की शिकायत मिलने पर ये छात्राएं खुद उन मजनुओं को दंडित कर सकेंगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें पुलिस की भी मदद दी जाएगी। सभी प्रशिक्षित छात्राओं को पहचान पत्र भी दिए जाएंगे, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बुधवार को बताया कि चयनित छात्राओं को महिला पुलिस द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुरुआत में सिविल महिला पुलिस के साथ कुछ पुलिस दल के जवान भी शामिल होंगे। उधर, स्वयंसेवी संस्था के सुमन लाल का कहना है कि छेड़खानी की घटनाएं एक बड़ी समस्या बन गई है। इस अनोखी पहल से लड़कियां खुद को सशक्त बना पाएंगी। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+