बेरोजगार नौजवानो के साथ छल कर रही सपा: भाजपा

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के शुल्क को 50 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये किए जाने के सरकार के फैसले की पार्टी निंदा करती है। पाठक ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के अभ्यर्थी आज तक सरकार के छलावे से अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। टीईटी का फार्म भरने के लिए अभ्यर्थियों ने 500 रुपये से 700 रुपये तक खर्च किए। बेरोजगारी का आलम इतना है कि एक-एक अभ्यर्थी ने इस उम्मीद के साथ कई जगहों पर फार्म डाला कि कहीं न कहीं उनका चयन हो जाएगा।
पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर तो सरकार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देकर सहायता करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर नौकरी की आस लगाए छात्रों के परीक्षा शुल्क में चार गुना वृद्धि कर रही है। जब बेरोजगारी भत्ते में दो गुने की वृद्धि की गयी तो शुल्क में चार गुना क्यों। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हुए हैं। प्रदेश भर के लाखों बेरोजगार नौकरी की आस में इधर-उधर भटक रहे हैं। युवाओं को युवा मुख्यमंत्री से काफी आशा थी लेकिन वह भी उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications