सातवें दिन भी केजरीवाल का आंदोलन जारी, हालत बिगड़ी

पिछले सात दिनों से अनशन पर बैठे केजरीवाल का कहना है कि बिजली के बिलों के मामले में उनका आंदोलन निश्चित तौर पर असर दिखाएगा। उन्होंने कहा कि उनका ये आंदोलन जरुर रंग दिखाएगा। सात दिनों ने भूख हड़ताल पर बैठे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की हालत बिगड़ती जा रही है। अनशन शुरू करने के बाद से अब तक उनके वजन में 6 किलोग्राम तक की कमी आई है।
केजरीवाल ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों उनके इस आंदोलन से डरी हुई है। इसलिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एक भारत में धीरे-धीरे अलग तरह की राजनीति को जन्म दे रही है।
अनशन पर बैठे केजरीवाल की जांच कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि केजरीवाल का स्वास्थ बिगड़ता जा रहा है।उनका रक्तचाप 114/70 और नब्ज 74 तथा शर्करा की मात्रा 108 है।अपने आंदोलन के बाद केजरीवाल ने कहा कि उनका आंदोलन क्रांति साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications