पुलिस को मिले अरबपति बसपा नेता के हत्यारों के फुटेज

मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इस मामले को सुलझा लेंगे। कुमार के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के रजोकरी इलाके में भारद्वाज के फार्महाउस 'नीतीश कुंज' में हमलावर सुबह 8.55 बजे गहरे सलेटी रंग की स्कोडा कार से प्रवेश किए थे। हमलावर फार्महाउस को विवाह समारोह के लिए बुक करवाने के उद्देश्य से देखने आए थे। नीरज कुमार ने कहा, हमलावरों ने फार्महाउस में प्रवेश किया और दीपक भारद्वाज से बातचीत की। उसके बाद उन्होंने एकदम नजदीक से भारद्वाज पर दो गोली चलाई जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
भारद्वाज 2009 में लोकसभा चुनाव लड़े थे, तथा उस समय वह सबसे अमीर प्रत्याशी थे। भारद्वाज की सम्पत्ति 603 करोड़ रुपयों की थी। गोलीबारी में घायल भारद्वाज के सहयोगी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली लगने के बाद घायल भारद्वाज को आनन-फानन फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications