दहेज लोभियों की शिकार बनी विवाहिता

अलीगंज के पांडेय टोला निवासी विनय ने अपनी बहन ममता की शादी यहीं के रहने वाले प्रवीण के साथ एक साल पहले की थी। विनय का आरोप है कि प्रवीण, ससुर राजेश, कामिनी, नेहा और अल्कला उसकी बहन को पांच लाख रूपए लाने के लिए प्रताडित कर रहे थे। आरोप है कि ससुराल वाले मायका का मकान हडपना चाहते थे। इसी कारण प्रवीण ने ममता से शादी की थी तथा उसे मारते पीटकर मकान अपने नाम लिखवाने का दबाव बनाते थे।
विनय का आरोप है कि उसकी बहन ममता ने जब इसका विरोध किया तो पति प्रवीण सहित अन्य सुसराल वालों ने 15 मार्च को उसकी बहन ममता को जला दिया। लेकिन मायके वालों को इसकी जानकारी नहीं दी। मोहल्ले में बात पता चलने पर ये लोग गंभीर हालत में ससुराल वालों ने ममता को 16 मार्च को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कल देर रात उसकी मौत हो गई। एसओ
अलीगंज ने बताया कि विनय की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति प्रवीण, ससुर राजेश, कामिनी, नेहा व अल्कला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications