बेनी को मंत्री पद से हटाएं सोनिया व मनमोहन: सपा

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस में बिना जनाधार के केंद्र में इस्पात मंत्री बने बेनी प्रसाद ने अपने पद की मर्यादा को धूल में मिलाते हुए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप मढ़ा है।
चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख पर अनर्गल आरोप लगाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनसे जवाब तलब करना चाहिए और एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता की छवि खराब करने के लिए बेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए।
सपा प्रवक्ता ने कहा कि सच तो यह है कि बेनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा की उपज हैं। उसके संस्कार बेनी पर से जल्दी जाने वाले नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि सपा केंद्र सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है। केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा 'जुबान फिसलने' के कारण कई बार चर्चा में आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications