दीवार तोड़ स्कूल में घुसा ट्रक, 5 बच्चों की मौत, 2 घायल

accident
लुधियाना। पंजाब के शहर लुधियाना शहर में एक तेज रफ्तार ट्रक के स्कूल में घुस जाने कारण 5 बच्चों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चे गंभीर तौर पर घायल हो गए। शहर के बाहरी इलाके जंदियाली में स्थित प्राइमरी स्कूल में अचानक एक तेज रप्तार ट्रक घुस गया। ट्रक के सामने जो भी बच्चा आया वो उसे कुचला निकल गया। हादसे में 5 बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

दरअसल तेज रफ्तार ट्रक लुधियाना से चंडीगढ़ जा रही थी। गलत दिशा में ट्रक चला रहे ड्राइवर का संतुलन अचानक बिगड़ गया और ट्रक पास के स्कूल की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। स्कूल के अंदर घुसते ही ट्रक ने मौत का तांडव मचाया और पांच बच्चों की मैत हो गई। लुधियाना के पुलिस कमिशनर ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकारी स्कूल में घटी इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरु कर दी है। ड्राइवर को गिरफ्तार कलर उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की माने ने ट्रक ड्राइवर नशे में ट्रक चला रहा था। राउंग साइट में तेज रफ्तार से ट्रक चलाते हुए उसने अपना नियंत्रण खो दिया और ये दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में मरने वाले बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दुर्घटना में घायल हुए दोनों बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+