सेक्स की उम्र घटाने से घटेंगे नहीं बढ़ेंगे बलात्कार: बाबा रामदेव
नई दिल्ली। एक बार फिर से योग गुरू बाबा रामदेव ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एंटि रेप बिल की कड़ी आलोचना की है। बाबा रामदेव ने कहा है कि शरीर विज्ञान और मनोविज्ञान के मुताबिक कोई व्यक्ति 18 साल का होने पर ही बालिग होता है, अगर उम्र को घटाकर 16 साल किया जाता है तो यह प्राकृतिक दृष्टिकोण से सही नहीं होगा।
16 साल की उम्र कच्ची होती है। सेक्स की न्यूनतम उम्र को 18 साल से घटाकर 16 वर्ष करने का प्रश्न केवल यौन गतिविधियों से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसका जुड़ाव शादी के अधिकार से भी है। अगर उम्र को कम किया जाता है तो इससे नादानी को बढावा मिलेगा जिससे रेप की घटनाएं बढ़ेंगी।
यही नहीं 16 साल की कच्ची उम्र में अगर लड़के-लड़कियां संतान पैदा करते हैं तो वे भी नादान भारत को जन्म देगा जो कि गलत है। मालूम हो कि सर्वदलिय बैठक की मुहर की बाद सरकार एंटि रेप बिल के तहत एक बड़ा फैसला लेते हुए कानून बदलने जा रही है। अब सेक्स की उम्र 18 साल नहीं बल्कि 16 साल होगी।
पहले इस मु्द्दे पर बाल एवं महिला विकास मंत्रालय ने नाराजगी जतायी थी। लेकिन अब उनकी सहमती भी शामिल है। इस बिल के मुताबिक किसी लड़की का पीछा करना और उसे घूरना भी अपराध की श्रेणी में आयेगा।













Click it and Unblock the Notifications