उम्र 16 हो या 18, जिन्हें 'सेक्स' करना है वो कर ही लेंगे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सहमती से सेक्स की उम्र 18 साल से घटाकर 16 साल कर दी गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने इसपर मंजूरी भी दे दी है और अब सिर्फ इसपर संसद में बहुमत पास करने की देरी है। हालांकि यूपीए के कुछ सहयोगी दल इस फैसले के खिलाफ है मगर सरकार का कहना है कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिये यह कदम उठाना जरुरी है। मान लें कि अगर यह बिल संसद में पास हो जाता है तो उसके बाद सिर्फ एक ही सवाल सामने आता है कि क्या हमारे बच्चे समय से पहले बड़े हो जायेंगे?
खैर ये तो चर्चा का विषय है मगर इस संबंध में युवाओं की राय बिल्कुल अलग है। फेसबुक पर मस्ती करने, गूगल पर हर सवाल का जवाब ढूढ़ने और यू ट्यूब पर दुनिया देखने वाले युवा वर्ग का कहना है कि जो लोग सेक्स करने वाले हैं, वो करेंगे ही उन्हे उम्र से कोई लेना देना नहीं। हैरान करने वाली बात यह है कि ऐसा मानने वालों में ज्यादातर लड़कियां शामिल हैं।

राजधानी दिल्ली की ज्यादातर लड़कियों का कहना है कि सेक्स की उम्र 16 साल करना ठीक है। वहीं भोपाल में लड़कियों का कहना है कि जो फैसला सरकार ने लिया है वो समाज का फैसला था। ये समाज को तय करना था कि संबंधों की उम्र क्या हो। इस कानून के बारे में आपके बता दें कि इसके तहत किसी महिला का पीछा करने पर जेल होगी। अगर ये विधेयक संसद में मंजूर होकर कानून बन गया तो महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर लगाम लगेगी। वहीं कैबिनेट ने यौन उत्पीडऩ यानी सेक्सुअल असॉल्ट की जगह विधेयक में बलात्कार शब्द का ही इस्तेमाल करने की सिफारिश भी मान ली।












Click it and Unblock the Notifications