पंजाब पुलिस की शर्मनाक करतूत, लड़की को सरेआम पीटा

rape
पंजाब। दिल्ली गैंगरेप के बाद सरकार और समाज भले ही महिलाओं के प्रति अपने नजरिये को बदलने की कोशिश कर रहा हो लेकिन पंजाब पुलिस का नजरिया अभी भी महिलाओं के लिए वही है। कहने को तो पुलिस जनता और लोगों की मदद के लिए होती है लेकिन अज पंजाब पुलिस का जो वहशी चेहरा सामने आया उसके बाद से लोगों का पुलिसिया तंत्र से विश्वास उठ जाएगा। दरअसल राजधानी चंडीगढ़ से 300 किमी की दूरी पर स्थित तरन तांण जिले में पुलिस ने सरेआम एक 23 साल की लड़की की पिटाई कर दी।

लड़की अपने पिता के साथ अपने साथ हुए छेड़छाड़ की घटना की शिकायत दर्ज कराने आई थी। पीड़ित लड़की की मदद करने के के बजाए पंजाब पुलिस ने सरेआम उस लड़की और उसके पिता की पिटाई शुरु कर दी। दरअसल उसी इलाके के एक ट्रक ड्राइवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने थाने आई थी। उसने जब पुलिस वालों से मामला दर्ज करने को कहा तो पुलिस वालों ने इसकी शिकायत सुनने के बजाए थाने के बाहर ले जा कर उसकी और उसके पिता की जमकर पिटाई करने लगे। पंजाब की पुलिस की इस करतूत को एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन के कैमर में कैद कर लिया और लोगों के सामने पुलिस का असली चेहरा सामने आ गया।

लेकिन मामले की लिपापटी कर रही पुलिस ने आरोप को बेबुनियाद बताया और उल्टे लड़की के पिता पर आरोप लगात हुए कहा है कि उसके पिता ने शराब पीकर शादी में हंगामा कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी करणवीर सिंह ढिल्लन ने आरोपी दो पुलिस को तुरंत सस्पेंड कर मामले के जांच के आदेश दे दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+