नीतीश ने चिदंबरम के बजट की जमकर तारीफ की

पटना। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दल नये संकेत दे रहे है। अभी हाल ही में मुलायम सिंह यादव और राजनाथ सिंह ने एक साथ आने के संकेत दिये हैं वहीं अब बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कल आये आम बजट के लिए वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम की तारीफ की है और कहा है कि यह एक अच्‍छा बजट है। गौरतलब है कि सरकार की तरफ से बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिये जाने के केंद्र के रूझान, राज्‍य के नालंदा विश्‍वविद्यालय को दिये गये आर्थिक सहयोग और कृषि के विकास के लिए धन आवंटित करने के लिए नीतीश ने वित्‍तमंत्री की तारीफ की है।

नीतीश के इस कदम को उनकी भाजपा से दूरी के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि वह मोदी की भाजपा में बढ़ती भूमिका के पहले से ही खिलाफ हैं। इस संबंध में वह अपना खुलकर विरोध प्रकट कर चुके हैं। अब वह कांग्रेस की तारीफ कर रहे हैं जिसे उनकी कांग्रेस के साथ आने की इच्‍छा के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि जनता दल यूनाईटेड के ही एक बड़े नेता शरद यादव ने आम बजट की निंदा करते हुए कहा है कि इससे जनता को न तो महंगाई से निजात मिली है और न ही इसमें आम आदमी के लिए कुछ है। बजट आने से पहले यह ही एक बड़ा मुद्दा था कि आम चुनाव आने के कारण क्‍या सरकार जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कुछ करेगी?

देश में आम चुनाव 2014 में होंगे ऐसे में यह उम्‍मीद जताई जा रही है कि तब तक नये राजनीतिक समीकरण आकार ले सकते हैं। नरेंद्र मोदी को भाजपा में प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है जबकि धर्मनिरपेक्षता का समर्थन करने वाले कई मोदी को अपना नेता चुने जाने के खिलाफ दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+