बुजुर्ग दंपति गलती से शताब्दी में चढ़ गये, जवानों ने चलती ट्रेन से फेंका, महिला की मौत

दरअसल हुआ यह कि राजेश्वर त्यागी अपनी पत्नी संतोष के साथ मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जा रहे थे। उन्होंने एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट भी ले रखा था लेकिन गलती से वह देहरादून शताब्दी पर चढ़ गए। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास शताब्दी के कोच में मौजूद आरपीएफ के दो जवानों ने इस बुजुर्ग दंपति को चलती हुई ट्रेन से धक्का दे कर नीचे गिरा दिया। ट्रैक पर गिरने की वजह से संतोष देवी की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं राजेश्वर त्यागी गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं अगर पुलिलिया कहानी इससे बिल्कुल अलग है।
पुलिस की मानें तो राजेश्वर त्यागी अपनी पत्नी संतोष देवी के साथ सहारनपुर जा रहे थे। इनके पास एक्सप्रेस गाड़ी का टिकट था। शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। जैसे ही गाड़ी चली तो ये लोग दौड़े और जिससे महिला नीचे गिर गई और दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पेश किए गए रेल बजट में रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा था कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी फर्स्ट प्रॉयरिटी है।












Click it and Unblock the Notifications