MBBS की सीटें बढ़कर 45,629 हुईं

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरो विज्ञान संस्थान के 17वें दीक्षांत समारोह में आजाद ने कहा कि इसी तरह पीजी सीटों की संख्या 13,838 से बढ़कर 22,850 की गई है। सरकार ने 6 नए एम्स सहित 72 नए मेडिकल कालेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 19 राज्य सरकारों के मेडिकल कालेजों को उन्नयन के लिए लिया है। इससे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मिलेंगी।
आजाद ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरो विज्ञान संस्थान, सम विश्वविद्यालय, को संसद के अधिनियम के तहत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में स्थापित किया गया है। स्वास्थय मंत्री ने कहा कि 6 फरवरी को बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए महाराष्ट्र के ठाणे जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गई 2011 को गठित मानसिक स्वास्थ्य समूह ने देश के लिए मानसिक स्वास्थ्य नीति तैयार करने की दिशा में काफी प्रगति की है। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर सलाह मशविरे के बाद इसे संसद में पेश करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
आईएएनएस












Click it and Unblock the Notifications