अफजल गुरु की कब्र पर परिवार को फातिहा पढ़ने की इजाजत

गृहसचिव ने यह भी साफ कर दिया कि जल्द ही अफजल गुरु का सामान भी लौटा दिया जायेगा। मालूम हो कि अफजल गुरु को बीते 9 फरवरी दिन शनिवार को सुबह करीब 7 बजे फांसी दे दी गई थी। फांसी के बाद तिहाड़ जेल परिसर में ही उसे दफना दिया गया था। इस बात की जानकारी अफजल गुरु के घरवालों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दी गई थी जो उन्हें कल ही मिला। इस बात को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था कि बिना किसी सूचना के अफजल गुरु को फांसी दे दी गई मगर सोमवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने यह स्पष्ट कर दिया कि 4 फरवरी को ही चिट्ठी अफजल के घर वालों को पोस्ट कर दी गई थी।
अफजल को फांसी देने के बाद लगातार ये बात उठ रही थी कि उसके परिवार को आखिरी बार उससे मिलने का मौका क्यों नहीं दिया गया। अफजल के परिवारवाले उसकी कब्र पर जाकर प्रार्थना करने की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने भी साफ कर दिया है कि परिजन तिहाड़ जेल जाकर ऐसा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications