बिहार में महिला व उसकी 3 बेटियों को जिंदा जलाया

इसके बाद सिम्पी और उसकी तीन पुत्रियों के शरीर पर किरासिन तेल छिड़क कर उन्हें आग लगा दी गई। गम्भीर रुप से जल जाने से तीनों पुत्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि सिम्पी गम्भीर रूप से घायल हो गई। मृतक बच्चियों की उम्र दो से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
घायल अवस्था में सिम्पी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थांतरित कर दिया गया। सिम्पी की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। वैशाली के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी सम्बंधित थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications