रोज डे: लाल गुलाब और इजहार ए मुहब्बत
मशहूर फिल्म सरस्वती चंद्र का सदाबहार गीत है 'फूल तुम्हे भेजा है खत में.. फूल नहीं मेरा दिल है' जो आज भी लोगो के दिलों को छू जाता है। दाद देनी चाहिए फिल्म के गीतकार की जो कि फूल के जरिये दो दूर तड़प रहे दिलों को बड़ी ही शालिनता से मिलवाने की बात करते हैं। सही में जो काम फूल कर सकते हैं वो आज के आधुनिक युग का कोई यंत्र नहीं कर सकता है।
इसलिए तो लोग आज भी अपने प्यार का इजहार गुलाब से ही करना उचित समझते हैं। दोस्तो आज हम यह बात इसलिए आप से कर रहे हैं क्योंकि आज 'रोज डे' हैं। यूं तो फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है लेकिन 14 फरवरी तक पहुंचने के लिए आपके प्यार को प्यार की ही रस्मों से होकर गुजरना पड़ता है। जिसकी शुरूआत 7 फरवरी यानी की 'रोज डे' से होती है। आज से पूरे 14 फरवरी तक हम आपको प्रेम की रस्मों के बारे में बतायेंगे।
तो चलिए शुरूआत करते हैं 'रोज डे' से। आज आप अपने चाहने वालों को गुलाब के जरिये अपनी भावनाओं से अवगत करा सकते हैं। 'रोज डे' केवल प्रेमी-प्रेमिका के बीच में नहीं बल्कि हर उन दोनों के बीच में मन सकता है जो कि एक-दूसरे से प्यार करते हों। हो सकता है कि वो आपकी बेटी हो, बेटा हो, मित्र हो, टीचर हो, पापा हो, मम्मी हो या फिर आपके ग्रैंड पैरेंटस। (वैलेंटाइंस डे स्पेशल0
लोगों को भ्रम है कि यह दिन तो पाश्चात्य शैली की देन है और इसे केवल युवागण ही मना सकते हैं तो ऐसा नहीं है, बल्कि यह दिन तो प्यार, दोस्ती, भरोसे को जताने का दिन है और ये तीनों बातें किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी होती है । अब वो चाहे दोस्ती का रिश्ता हो, प्रेम का रिश्ता हो या फिर ममता का। बस आपको थोड़ा सा गुलाब के रंगों में चयन करना होगा, अपने रिश्ते के हिसाब से।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस रंग के गुलाब किसको और कब देने चाहिए।

सफेद गुलाब( white Rose)
अगर आप का कोई मित्र या कोई अपना आपसे काफी दिनों से नाराज चल रहा है, आप से लंबे अरसे से बात नहीं कर रहा है तो आज के दिन से बेहतर कोई दिन नहीं होगा उसे मनाने का, आप उसके पास सफेद गुलाब लेकर जाइये और मु्स्कुराकर लेकिन दिल से सॉरी बोलिए, देखिये वो किस तरह आपसे सारे गिले-शिकवे भूलकर आपको गले लगता है। यानी की अपनी गलती मानकर माफी मांगने के लिए सफेद गुलाब का प्रयोग कीजिये।

पीला गुलाब( Yellow Rose)
अगर आपके मन में किसी से दोस्ती करने की इच्छा है तो आप उस व्यक्ति के पास 'यलो रोज' यानी की पीले गुलाब लेकर जाइये। देखिये आप से दोस्ती को मंजूर करने के सिवाय उस इंसान के पास कोई चारा नहीं होगा। चाहे वो दोस्त मेल हो या फीमेल आप उस से अपनी दोस्ती पीले गुलाब के जरिये जता सकते हैं।

गुलाबी गुलाब( Pink Rose)
अगर आपका दिल किसी को चाहता है लेकिन अभी तक आपने अपने दिल की बात उससे नहीं की है तो आज का दिन अपने दिल की बात कहने का सबसे मुबारक दिन है। आप पिंक कलर का रोज यानी गुलाबी गुलाब को अपने प्रेमी या प्रेमिका के पास लेकर जाइये..यकीन मानिये आपको शब्दों की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रपोज करने के लिए पिंक गुलाब का प्रयोग किया जाता है।

लाल गुलाब ( Red Rose)
अगर आप अपने प्यार की गहराई से किसी को अवगत करना चाहते हैं तो आप के हाथों में बस एक छोटा सा लाल गुलाब होना चाहिए। अब एक लाल गुलाब लेकर बस अपने लविंग पर्सन के पास पहुंचिए फिर देखिये वो इंसान आपको बदले में कितना प्यार देता है। लाल गुलाब केवल हसबैंड-वाइफ के बीच में या फिर लवर्स के बीच में ही नहीं दिया जा सकता है। एक पांच साल की बेटी भी अपने पापा को रेड रोज दे सकती है या फिर एक 20 साल का बेटा भी अपनी 50 साल की मम्मी को भी लाल गुलाब दे सकता है।

गुलाब का गुलदस्ता
कहते हैं सच्चे प्यार को बस दिल से महसूस करना चाहिए लेकिन कभी-कभी प्यार जताने की भी जरूरत होती है। किसी को आईलवयू कहना भी जरूरी होता है। कभी-कभी यह कहना जरूरी होता है कि वो आपके लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण इंसान है जिसके बिना आप की जिंदगी वीरानी है तो ऐसे आप खूबसूरत गुलाब के सजे गुलदस्ते को अपने प्यार के पास चाहिए देखिये आप की जिंदगी किसी तरह फूलों की तरह महक उठती है।
-
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड












Click it and Unblock the Notifications