अन्‍ना हजारे को गांधी जी का नाम लेने का हक नहीं: लालू प्रसाद यादव

पटना। 'व्‍यवस्‍था परिवर्तन' के लिए पटना के 'गांधी मैदान' में रैली करने वाले समाज सेवी अन्‍ना हजारे को निशाना बनाते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि अन्‍ना को कोई हक नहीं है कि वो महात्‍मा गांधी का नाम लें, लालू के अनुसार गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे और किसी को बुरा बोलते ही नहीं थे लेकिन अन्‍ना की भाषा तो तानाशाहों वाली है। वह संसद, न्‍यायपालिका और राजनेताओं को आदेश दे रहे हैं। इसलिए उन्‍हें गांधी जी का अनुयायी नहीं कहा जा सकता है।

लालू ने कहा कि अपने आंदोलन के दौरान अन्‍ना और उनके दूसरे सहयोगियों ने शराब पीने वालों की पिटाई करने की बात कही थी। जो कि गांधी जी के अनुसार कभी सही नहीं हो सकता है। पूर्व रेलमंत्री लालू ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के घर में कुछ दिन ठहरने और दो चार बार उनका नाम ले लेने से कोई जेपी नहीं बन जाता है। अन्‍ना, जेपी से बिल्‍कुल नहीं जुड़े हुए है। उनका जनतंत्र मोर्चा सिर्फ एक स्‍टंट है।

Lalu Prasad Yadav

अन्‍ना हजारे को उनके सादे जीवन और आदर्शों के कारण आज के भारत का महात्‍मा गांधी कहा जाता है। लोग उनको वैसे ही मानते हैं जैसे गांधी जी को मानते थे। वह भ्रष्‍टाचार के खिलाफ एक आवाज बन गये हैं और उनका उद्देश्‍य देश से भ्रष्‍टाचार को खत्‍म करना है।

लालू ने इसके पहले भी अन्‍ना हजारे के खिलाफ खुलकर बोला है और उनका मजाक भी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+