हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 कॉल गर्ल समेत 21 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़कियां देहरादून के अलावा सहारनपुर, पंजाब और नेपाल की है। इस अन्तर्राज्यी गिरोह को चलाने वाले लोग हाई प्रोफाइल पेशे से जुड़े है। पुलिस ने गिरोह को चलाने वाले चार्टर अकाउंटेंड मुकेश और उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर पुछताछ शुरु कर दी है। छापेमारी के दौरान इसके पास से चार गाड़ियां, 75 हजार नकद, 20 मोबाइल सेट और आइपैड और लैपटॉप मिले है। इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को ये लोग इंटरनेट पर ऑनलाइन बुकिंग के जरिए चलाते थे।
ऑनलाइन बुकिंग से ये लोग अपने ग्राहकों को बुलाते थे और उनसे अच्छी खासी रकम ऐठते थे। छापेमारी के बाद पुलिस का कहना है कि इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के तार कई नामचान लोगों से जुड़े हो सकते है। पुलिस ने इस दिशा में काम करना भी शुरु कर दिया है उनका मानना है कि जल्द ही वो इस मामले को परत-दर-परत खंगालकर रैकेट से जुड़े लोगों को धड़ दबोचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications