लोकपाल बिल न आया तो जनता कांग्रेस को बाहर कर देगी: अन्‍ना हजारे

Anna Hazare
पटना। व्‍यवस्‍था परिवर्तन के लिए पटना के गांधी मैदान में रैली करने वाले समाज सेवी अन्‍ना हजारे ने यूपीए को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार मजबूत लोकपाल बिल नहीं लायेगी तो जनता उन्‍हें अगले चुनाव में सत्‍ता से बाहर कर देगी। कल गांधी जी की पुण्‍य तिथि पर उन्‍होने 'व्‍यवस्‍था परिवर्तन' की लड़ाई को आजादी की दूसरी लड़ाई नाम दिया और गैर राजन‍ीतिक फ्रंट 'जनतंत्र मोर्चा'का ऐलान किया।

गांधी मैदान में जनता को संबोधित करते हुए उन्‍होने कहा कि हमें भ्रष्‍टाचार मुक्‍त गांधी जी के सपनों का भारत बनाना होगा। यह युवाओं का देश है और उन्‍हें ही अब देश का निर्माण करना होगा। हमारे नेताओं को जनता की भावनाओं का ख्‍याल रखना होगा और उनके भरोसे को सही साबित करना होगा। उन्‍होने कहा कि ऐसा भी नहीं हैं कि मजबूत लोकपाल बिल आने से भ्रष्‍टाचार पूरी तरह खत्‍म हो जाएगा लेकिन इससे 60 से 70 फीसदी की कमी जरूर आएगी।

उन्‍होने कहा कि संसद को लोगों की भावनाएं समझते हुए कानून पास करना ही होगा आखिर जनता इसीलिए नेताओं को चुनकर संसद भेजती। आम आदमी का पक्ष लेते हुए अन्‍ना ने कहा कि अगर ग्राम सभाएं मजबूत होंगी तो विकास का लाभ गरीबों को मिलेगा। आज संसद और विधानसभाओं में गुंडों और लुटेरों का बोलबाला है ऐसे में 'राइट टू रिजेक्‍ट' और 'राइट टू रिकॉल' से ही सही लोग राजनीति में जा सकेंगे। 'आरटीआई' से ही करोड़ों रूपये के भ्रष्‍टाचार का खुलासा हुआ है अत: सिस्‍टम में पार‍दर्शिता का होना आवश्‍यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+