3,500 फर्जी सपाई कर रहे हैं सपा को बदनाम

mulayam singh
लखनऊ। अपनी पार्टी की छवि सुधारने में जुटे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की मुसिबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता से मुलायम सिंह पहले से परेशान है और अब एक नयी परेशानी उनके लिए सिरदर्द बनी हुई है। सपा ने ऐसे 3500 फर्जी कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है, जो पार्टी के लिए काम तो नहीं करते लेकिन पार्टी के बैनरों, फ्लैग, स्टीकर और हूटरों का बेजा इस्तेमाल करते है।

ये लोग अपनी गाड़ियों पर सपा के झंडे और बैनरों को लगा कर पार्टी के नाम का इस्तेमाल कर रहे है। कई फर्जी स पा कार्यकर्ता तो ऐसे भी है जो सपा के आला नेताओं के साथ अपनी तस्वीर लगाकर बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर बनावाकर उसका इस्तेमाल कर रहे है। सपा सुप्रिमों मुलायम सिंह का कहना है कि पार्टी के नाम का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर ये आम जनता के बीच पार्टी की छवि को खराब कर रहे है। सपाईयों से बात करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि इस तरह से पार्टी के नाम और उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनीकार्रवाई की जाएंगी।

पार्टी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है। इसके लिए मुलायम सिंह ने 15 सदस्यों की एक समिति गठित की है जो पार्टी के वास्तविक कार्यकर्ताओं की सूची बना रहे है। समिति ने पार्टी के हर जिलाध्यक्षों से अपने कार्यकर्ताओं की सूची भी मांगी है। इन दोनों तैयार सूची को मिलाकर देखने के समिती फर्जी कार्यकर्ताओं की एक लिस्ट तैयार करेंगी और इस लिस्ट को पार्टी हाई कमान के सामने रखा जाएगा।

इसके बाद पार्टी के आलाकमान उन फर्जी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब तक 3500 कार्यकर्ताओं की सूची पार्टी मुख्यालय पहुंच चुकी है। जिसमें गाजियाबाद से 300, आगरा से 281, इलाहाबाद से 98, मेरठ से 38, मुरादाबाद से 64 सपा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है, जबकि कई जिलों से नामों की सूची आनी अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+