सरकार गिराने के पक्ष में नहीं: येदियुरप्‍पा

बैंगलोर। सोमवार को जहां कर्नाटक में एक बार फिर से राजनीतिक संकट गहराता दिख रहा था वहीं शाम होते-होते राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपना इरादा साफ करते हुए कहा कि उनकी इच्छा ना तो कर्नाटक में बीजेपी को गिराने की है और ना ही वो कोई राजनैतिक संकट खड़ा करना चाहते हैं। बी एस येदियुरप्पा की बातों से लगता है कि वो इस बार आठ फरवरी को पेश होने वाले बजट में भी कोई रोड़ा नहीं अटकायेंगे।

येदियुरप्पा ने कहा कि उनका इरादा नेक हैं, उनकी नीयत में खोट नहीं है इसलिए उनके ऊपर लोग तोहमत लगाना बंद करें अगर वो सरकार गिराना चाहते तो वो 9 दिसंबर 2012 को ही गिरा देते क्योंकि जिन 13 विधायकों के इस्तीफे की बात हो रही है, वो सभी के सभी उस दिन उनके साथ उस वक्त मंच पर मौजूद थे जिस समय वो अपनी पार्टी कर्नाटक जनता पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा कर रहे थे। मालुम हो कि ऐसा कहा जा रहा था कि भाजपा के 13 विधायकों ने मुख्यमंत्री शेट्टार को इस्तीफा सौंप दिया है और येदियुरप्पा की पार्टी में चले गये हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। जिसके बाद राजनाथ सिंह ने बड़ी ही बेबाकी से दावा किया है भाजपा ने कर्नाटक में अच्छा शासन और अच्छा काम किया है इसलिए वो ही आगे भी राज्य पर राज करेगी। रही बात आपसी मतभेद की तो उसे आराम से बैठकर सुलझा लिया जायेगा।

यह हमारे परिवार का मसला है जिसे हम आसानी से सुलझा लेंगे बेकार में इस बात का हौव्वा नहीं मनाना चाहिए। मालूम हो कि कर्नाटक में विधानसभाचुनाव सिर पर है जिसमें कि कहा जा रहा है कि भाजपा को बीएस येदियुरप्पा के कारण नुकसान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+