ताज कॉरिडोर घोटाला: मायावती को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने मांग जवाब
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट ने ताज कॉरिडोर मामले में बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को करारा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मायावती ने नोटिस सौंपा है और 4 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। इसके साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट ने मायावती के करीबी और मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दकी और सीबीआई को भी नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राज्य के राज्यपाल के फैसले की भी समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं।

मालूम हो कि वर्ष 2007 में तत्कालीन राज्यपाल टीबी राजेश्वर राव ने केस चलाने की मंजूरी नहीं दी थी। 2007 में राज्यपाल टीवी राजेश्वर राव के फैसले को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता ने इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका डाली थी कि मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दकी पर केस चलाया जाए जिसे हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया था और राज्यपाल के फैसले को सही बताया था। इसी याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications