शिंदे ने भगवा को नहीं पूरे देश को ही आतंकी कहा: भाजपा

Sushil Kumar Shinde
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय गृहमंत्री शिन्दे की बर्खास्तगी की मांग दोहराते हुए कहा कि शिन्दे के बयान से आतंकवाद और घुसपैठ से आजिज भारत का पक्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कमजोर हुआ है। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि यहां के बहुसंख्यक समाज को आतंकवादी बताकर गृहमंत्री ने पूरे देश को ही आतंकी बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के पास गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी का कोई औचित्य नहीं है। शिन्दे का बयान राजनैतिक वक्तव्य नहीं है। इससे पूरे देश का अपमान हुआ है।

श्री दीक्षित ने कहा कि खेद है कि बहुसंख्यक समाज को आतंकवाद से जोड़ने वाले गृहमंत्री के इस बयान पर राज्य के सत्तारूढ़ दल सपा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। समाजवादी पार्टी केन्द्र सरकार का समर्थक दल है। सपा के समर्थन के चलते ही शिन्दे गृहमंत्री हैं। जाहिर है कि सपा भी राष्ट्रवादी हिन्दू संगठनों को आतंकवादी मानती है। सपा को शिन्दे के अश्लील बयान पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करना चाहिए। वोट बैंक राजनीति कांग्रेस, सपा व बसपा तीनो करते हैं लेकिन यह एक असाधारण वक्तव्य है।

इसके सरोकार विदेश नीति, देश की वाह्य और आतंरिक सुरक्षा से जुड़े हुए हैं। सपा भी इस खेल में बराबर की साझीदार है। बसपा ने बेशक गृहमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी और तथ्यों सहित काम करने की मांग की थी लेकिन बसपा भी केन्द्र का समर्थक दल है। विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रश्नों पर भी केन्द्र के समर्थन का कोई औचित्य नहीं है। भाजपा हिन्दू संगठनों को आतंकी बताने के गृहमंत्री के आचरण के घोर खिलाफ हैं। वह इस राष्ट्रीय प्रश्न को इसके आखिरी अंजाम तक ले जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+