आर्य समाजी शादियां तो दुकानदारी है: खाप पंचायत

झज्जर। पहले ऑनर किलिंग, फिर समगोत्रिय विवाह और अब लव मैरज को लेकर खाप पंचायत का बेतुका बयान जारी है। ना तो खाप पंचायत को सुप्रीम कोर्ट की फटकार का ख्याल है और ना ही आलोचनाओं का तभी तो उसके बेतुके फैसले तालिबानी औऱ तुगलकी फरमान की तरह लोगों के सिर पर पहाड़ बन कर टूटते हैं। झज्जर की खाप पंचायत ने कहा है कि आर्य समाजी ढंग से होने वाली शादियों पर तत्काल से प्रतिबंध लगा देना चाहिेए।

खाप ने यह बेतुका फरमान लव मैरज को रोकने के लिए सुनाया। खाप पंचायत प्रेम विवाह के खिलाफ है। खाप ने आर्य समाज में होने वाली शादियों को दुकानदारी करार दिया है खाप का कहना है कि ऐसी शादी किस काम की जिन्हें समाज अपनाता नहीं है। लोगों और घर परिवार के खिलाफ प्रेमी जोड़े आर्य समाजी ढंग से शादी कर लेते हैं जो कि एकदम गलत है, ऐसी शादियां प्रेमी जोड़ों को विवाह बंधन में बंधने के लिए उकसाती है जो कि गलत है इसलिए आर्य समाजी ढंग से होने वाली शादियों को मान्यता नहीं मिलनी चाहिए।

मालूम हो कि सोमवार को भी खाप पंचायत ने आर्य समाज के मंदिरों को बंद कराने की बात कही थी। क्योंकि कि इनकी वजह से प्रेम-विवाह और अंतर-जातिय विवाद को बढ़ावा मिलता।

खाप के इस तरह के बेबुनियाद तर्क बदस्तूर जारी हैं पिछले दिनों खाप ने कहा था कि बलात्कार और यौन शोषण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लड़कियों का बाल विवाह कर देना चाहिए ताकि वो जवान होने से पहले ही किसी की पत्नी बन जाये औऱ पुरूष उनकी और आकर्षित ना हो।

इस बारे में आपका क्या कहना है? अपनी ऱाय जरूर लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+