सजा के ऐलान से पहले कोर्ट के बाहर चौटाला समर्थकों का जबरदस्‍त हंगामा

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी और हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सजा के ऐलान से ठीक पहले आज चौटाला के समर्थकों ने रोहिणी कोर्ट के बाहर हंगामा शुरु कर दिया। खबर लिखे जाने तक भारी मात्रा में चौटाला के समर्थक रोहिणी कोर्ट के बाहर मौजूद हैं।

बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिये पुलिस ने लाठीचार्ज किया है और आसू गैस के गोले छोड़े हैं। इस कार्रवाई में चौटाला के कुछ समर्थकों को हल्‍की-फुल्‍की चोटें आई हैं। पुलिस ने रोहिणी जाने वाले सभी रास्‍तों को बंद कर दिया है और भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Om Prakash Chautala
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रोहिणी कोर्ट के बाहर मौजूद चौटाला के समर्थकों ने बैरीकेडिंग तोड़ दी और जमकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। मालूम हो कि ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला सहित 55 लोगों को आज सजा सुनाई जायेगी। सजा का ऐलान मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की स्‍पेशल कोर्ट करेगी। 16 जनवरी को कोर्ट ने इस मामले में सभी लोगों को दोषी पाया था। कोर्ट ने जिन 55 लोगों को दोषी पाया है उसमें दो आईएएस अधिकारी हैं और चौटाला के राजनीतिक सलाहकार भी हैं।

उल्‍लेखनीय है कि यह मामला वर्ष 2000 का है जब ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्‍यमंत्री थे। उनके कार्यकाल 3206 टीचरों की भर्ती की गई थी। इस भर्ती में तमाम नियम और कानूनों की अनदेखी की गई थी। न्‍यायिक हिरासत में 78 साल के चौटाला फिलहाल सीने में दर्द की शिकायत के चलते राजधानी के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+