'राहुल राग' में डूबे कांग्रेस नेता, राहुल हो पीएम उम्मीदवार

कांग्रेस के नेता चाहते है कि राहुल गांधी को पार्टी का पीएम उम्मीदवार बनाया जाए। अंबिका सोनी ने राहुल को वर्तमान और भविष्य के बीच की कड़ी बताते हुए उन्हें पीएम पद के लिए योग्य उम्मीदवार बताया। 'राहुल राग' का आलाप करते हुए संसदीय कार्यमंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि राहुल अगर 2014 की कप्तानी संभालते है तो पार्टी के लिए अच्छा है। वही कांग्रेस के युवा ब्रिगेड ने भी पीएम पद के राहुल की उम्मीदवारी की मांग तेज कर दी है।
राज्य उर्जा मंत्री ज्योतिराज सिंधिंया ने कहा है कि पार्टी को राहुल के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए। मिलिंद देवड़ा ने भी राहुल की उम्मीदवारी की वकालत करते हुए कहा कि पार्टी को राहुल की कप्तानी में ही 2014 का चुनाव लड़ना चाहिए। वही जतिन प्रसाद ने कहा कि पार्टी के अधिकतर नेता चाहते है कि राहुल अब पार्टी की कमान संभाले।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को हाल ही में पार्टी का चुनावी कमांडर बनाया गया था, लेकिन पार्टी के नेता चाहते है कि राहुल को अब बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। एक ओर पार्टी के कई आला नेता और युवा ब्रिगेड राहुल को पीएम उम्मीदवार के तौर पर देखना चाहता है तो वही कांग्रेस महासचिव दिगविजय सिंह का कहना है कि राहुल पर पद संभाल ने को लेकर दबाव नहीं बनाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications