'साहब आदेश दो तो पूरी पाकिस्तानी सेना को मौत की नींद सुला दें'

नम आंखों से गुस्से भरे यह शब्द सीमा पर तैनात 13 राजपूताना राइफल्स के जवानों के हैं। वो अपने साथियों के मौत के बाद से खाना पीना छोड़ चुके हैं और अपने अधिकारियों से सिर्फ यही गुहार कर रहे हैं। बदले की आग में जल रहे जवान भूख हड़ताल पर हैं। जवानों का कहना है कि जबतक वो अपने साथी के मौ का बदला नहीं लेंगे अन्न का एक दाना भी अपने मुंह में नहीं डालेंगे।
जवानों का कहना है कि वो भूखे प्यासे रह कर भी अपनी ड्यूटी निभाते रहेंगे। मालूम हो कि बीते मंगलवार को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने घात लगाकर भारतीय सेना के दो जवानों पर हमला कर दिया। दोनों जवानों के सिर को खुखरी से काटा और एक जवान का सिर अपने साथ ले गये। इस घटना के बाद से पूरे देश में उबाल है।
बॉर्डर पर तैनात जवानों ने तो बस यह रट लगा रखी है कि उन्हें आदेश मिल जाये तो वह पाकिस्तान की बलूच रेजीमेंट को चंद मिनटों में ही गहरी नींद सुला दें। राजपुताना राइफल्स रेजीमेंट के जवानों का कहना है कि हम अपने साथियों को यूं ही नहीं जाने देंगे। हम अपने साथियों की मौत और हुई दरिंदगी का बदला लेकर रहेंगे। पाकिस्तान ने जो बर्बता दिखाई है हम ठीक उसके उल्ट सीधे सिने पर बार कर बदला लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications