उड़ते जहाज के पंख पर लटका रहा सांप
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में क्वांटा एयरलाइंस का जहाज गुरुवार की सुबह क्वींसलैंड सिटी से पोर्ट मोर्स्बी के लिये उड़ा। दो घंटे के इस सफर में हजाज पर एक यात्री ऐसा था, जो प्लेन के अंदर नहीं, छत पर था, वो भी पंख के ऊपर। वो था तीन मीटर लंबा पाइथन।
जी हां ऑस्ट्रेलिया का यह जहाज उड़ता रहा और उसके पंख में तीन मीटर लंबा पाईथन सांप लटका रहा। जरा सोचिये तेजी से फर्राटे भरते जहाज के पंख को कितनी तेजी से इस सांप ने जकड़ रखा होगा कि हजार फुट की ऊंचाई भी उसे अडिग नहीं कर सकी। क्वांटस एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि उस सांप को तब देखा गया जब जहाज कई हजार फुट ऊंचाई पर उड़ रहा था। उसे एक यात्री ने खिड़की से देखा।
उस दौरान यात्रा थोड़ी ही देर की रह गई थी, लिहाजा जहाज को कहीं बीच में उतारने के बजाये सीधे पोर्ट मोर्सबी पर उतारा गया। जिस समय जहाज लैंड किया, उस वक्त भी पाईथन पंख पर लटका रहा, वो भी जीवित अवस्था में। एयरपोर्ट ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया और वहां से सांप पकड़ने के विशेषज्ञों को बुलाया गया और उसे नीचे उतारा गया।
इस सांप की हिम्मत की भी दाद देनी होगी, जो हजारों फुट की ऊंचाई पर भी ठंडी हवा के बीच खुले आसमान में जहाज से चिपका रहा। प्रवक्ता ने बताया कि इस अजब-गजब घटना के बाद भी जहाज में कोई पैनिक नहीं हुआ। सभी यात्री शांतिपूर्वक बैठे रहे और जहाज के उतरने का इंतजार करने लगे।













Click it and Unblock the Notifications