राष्ट्रीय युद्द स्मारक के लेकर भिड़े एंटनी-शीला

नई दिल्ली। इंडिया गेट पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनेगा या नहीं इस बात को लेकर कांग्रेस के ही नेताओं में ठनगयी है। जहां अगस्त में ही रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने ऐलान किया था कि इंडिया गेट परिसर में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनेगा तो वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस बात पर कड़ा ऐतराज जताया है। टीवी चैनलों पर आ रही खबरों के मुताबिक शीला दीक्षित ने रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और शहरी विकास मंत्री कमल नाथ को अलग-अलग खत भेजे हैं जिसमें लिखा है कि अगर राष्ट्रीय स्मारक इंडिया गेट परिसर में बनता है तो इससे वहां आने वाले लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा जो कि उन्हें कतई मंजूर नहीं है। स्मारक बनेगा इसलिए इंडिया गेट पर चौकसी बढ़ जायेगी जिससे गेट पर घूमने आये लोगों को खासी परेशानी होगी जो कि गलत होगा इसलिए मंत्रिमंडल को स्मारक के लिए कोई और विकल्प तलाशना चाहिए।

खबर है कि एंटनी को शीला दीक्षित की यह टिप्पणी रास नहीं आयी है। हालांकि उन्होंने शीला दीक्षित पर कोई टिप्पणी तो नहीं की लेकिन इतना जरूर कहा कि स्मारक तो इंडिया गेट पर ही बनेगा। एंटनी के कहा कि यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया है और ऐसे फैसले बार-बार बदले नहीं जाते हैं।

india-gate-
आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाए जाने संबंधी केंद्र सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया है। प्रस्ताव के मुताबिक इंडिया गेट कैनोपी के करीब स्वतंत्रता के बाद शहीद हुए सैनिकों की याद में एक राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण किया जाना है। इसकी दीवारों पर तमाम शहीदों के नाम लिखे जाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि स्मारक विवाद पर मनमोहन सिंह किसकी सुनते हैं, यूपीए के लाडले ए के एंटनी को या फिर सोनिया गांधी की करीबी शीला दीक्षित को।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+