दूसरे चरण की वोटिंग से पहले नरेंद्र मोदी पर लगा सट्टा

अहमदाबाद। पिछले डेढ़ साल से चल रहे चुनावी लाउडस्‍पीकर थम चुके हैं। लोग अपने-अपने मत का प्रयोग करने के लिये तैयार हैं। सोमवार की सुबह 8 बजते ही गुजरात में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो जायेगा और नेताओं के नाम पर मुहर लगनी शुरू हो जायेगी। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां नरेंद्र मोदी के नाम पर पहले ही मुहर लग चुकी है। वो है सटोरियों का अड्डा।

जी हां गुजरात विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम पर सट्टेबाजों ने मुहर लगाते हुए 100 रुपए पर 40 रुपए देने की बात कही है। अगर भाजपा को 90 से 100 सीटों तक मिलीं, तब भी यही दाम मिलेंगे। वहीं अगर किसी ने 100 से अधिक सीटों पर दांव लगाया तो उसे जीतने पर 100 पर 350 रुपए तक मिलेगा। वहीं कांग्रेस पर 100 पर 130 रुपए मिलेंगे यदि पार्टी ने 50 से ज्‍यादा सीटें जीतीं।

Second Phase polling stats

दूसरे चरण का मतदान

सोमवार को दूसरे चरण के मतदान में कुल 820 उम्‍मीदवार खड़े हो रहे हैं। इनमें 771 पुरुष हैं और 49 महिलाएं। कुल 1,98,99,501 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,03,58,265 पुरुष और 95,41,236 महिलाएं हैं। इस चरण में जिन प्रत्‍याशियों का नाम सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में है वो हैं- नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ीं श्‍वेता भट्ट, जागृती पंडया, कमलेश शाह, जीतूभाई पटेल, शंकर सिंह वाघेला, सिद्धार्थ पटेल, बालकृष्‍ण पटेल, सौरभ पटेल और गोविंद परमार हैं।

सबसे अहम सीटें हैं- मणिनगर, एलिसब्रिज, नारनपुरा, घोटलोडिया, हिम्‍मीतनगर, ईडार, उमरेव, गोधरा और कपड़गंज हैं। वैसे इस बार कांग्रेस को इस चरण में 65 फीसदी से ज्‍यादा वोटिंग होने की उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+