गुजरात: पहले चरण का मतदान आज, 87 सीटों के लिए पड़ेंगे वोट

आज सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में मतदान होगा। वैसे तो गुजरात में सीधे तौर पर भिंड़ंत मोदी और कांग्रेस की है लेकिन इस बार भाजपा के भाजपा के बागी केशूभाई पटेल ने अलग होकर और गुजरात परिवर्तन पार्टी (जेपीपी) को बनाकर एक नयी और रोचक जंग छेड़ दी है। जिसके कारण भाजपा को वोटों पर केशूभाई डाका डाल सकते हैं।
आपको बता दें जिन सीटों पर आज मतदान होना है, उनकी संख्या 87 है। जबकि 15 जिलों पर वोटिंग होगी। आज 846 प्रत्याशियों की अग्निपरीक्षा है जिसमें महिला वोटरों की गिनती 46 है।जिनके भाग्य का फैसला 3.80 करोड़ मतदाता करेंगे। पोलिंग के लिए 44,579 पोलिंग केंद्र बनाये गये हैं। आज के मतदान के मद्देजर सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र कामराज (304,621) है जबकि सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र कारंज (144,161) है। जबकि सबसे अधिक प्रत्याशियों वाला निर्वाचन क्षेत्र लिंबायत (20) हैं।
पहले चरण के मतदान वाली सभी 87 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस 84 सीटों पर और जीपीपी 83 सीटों पर चुनाव लड़ रही है । इन तीन बड़ी पार्टियों के अलावा, कुल 26 राजनीतिक दल और 383 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications