मैं दगाबाज तो मुझ पर केस करे कांग्रेस: मोदी

अहमदाबाद। एक बार फिर से गुजरात के मुख्यमंत्री और विकास पुरूष कहे जाने वाले नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। नवसारी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अगर वो दगाबाज है तो कांग्रेस चुप क्यों बैठी है, वो मेरे ऊपर केस क्यों नहीं करती है? केवल अमर्यादित टिप्पणी कर देने से सबकुछ नहीं बदल जाता है। उसके पास मेरे और गुजरात के खिलाफ कुछ भी बोलने के लिए है नहीं इसलिए वो ऊटं-पटांग जो भी मन में आ रहा है वो बोले जा रही है, जो साबित करता है कि वो हताश और निराश है।

दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार का पैसा खायी है। मोदी ने भाजपा की जीत का दावा किया औऱ कहा कि साल 2007 में जब मुझे सोनिया गांधी ने मौत का सौदागर कहा था तो गुजरात में बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार आई थी। इस बार दगाबाज कहा है तो कहीं कांग्रेस की जमानत ही जब्त ना हो जाये।

मालूम हो कि जूनागढ़ में रैली को संबोधित करते हुए यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने कहा था कि मोदी एक दगाबाज नेता है, वो केन्द्र सरकार से गुजरात के विकास पर करोड़ो रूपेये ऐठें हैं लेकिन विकास कुछ नहीं करते हैं। उनकी कथनी और करनी में फर्क है। विकास-विकास चिल्लाने वाले मोदी यह भूल गये हैं इसके पीछे केन्द्र सरकार है ना कि उनकी भाजपा सरकार। अगर वो वाकई में विकास करते तो पूरा राज्य विकसित क्यों नहीं हुआ। पूरे राज्य के विकसित करने की जिम्मेदारी तो केवल राज्य सरकार की होती है उसमें मोदी फेल गये हैं।

यहां की सड़के ऐसी हैं जहां चलना मुश्किल है, बारिश में हाल तो और खराब हो जाता है तो वहीं किसान गुजरात में अपनी दुर्दशा पर रो रहा है। केवल कुछ इलाकों में ही विकास हो जाने से राज्य विकसित नहीं हो जाता है। विकसित होने के लिए संपूर्ण विकास होना चाहिए।

मालूम हो कि गुजरात में 13 और17 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव नतीजे 20 दिसंबर को आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+