कानून व्यवस्था सुधारें अखिलेश वरना भुगतना पड़ेगा: भाजपा
लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज मुख्यमंत्री जी को एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा जिस तरह कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई तथा प्रशासन मूक दर्शक बना रहा उसकी तथ्यात्मक जानकारी प्रमाण सहित सौंपी है। विशेष जांच ऐजेन्सी से जांच व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। कन्नौज के ग्राम ठठिया, सुल्तानपुर कादीपुर के ग्राम रानीपुर कायस्थ सम्भल के ग्राम मिठौली, वांदा जनपद के ग्राम सवादा तथा मथुरा जनपद के कोशी कला मे घटी घटनाओं का तथ्यात्मक जानकारी व विवरण दिया।
घटनाओं के क्रम में कन्नौज के ग्राम ठठिया में 24 नवंबर को सायं 7:30 बजे बीना कनौजिया के जमीन से मुहर्ररम जुलूस निकालन का प्रयास किया गया जब कि यह जुलूस के र्निधारित मार्ग से अलग था व जनपद के दीवानी न्यायालय का स्टे भी था प्रशासन के संज्ञान में था तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे उसके बावजूद तेज बहादुर कनौजिया के मकान पर पथराव हुआ और उल्टे कनौजिया परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। सुल्तानपुर, कादीपुर के ग्राम रानीपुर कायस्थ में 25 नवम्बर को काले कपड़े पर बैनर लगायो गया जिसमें लिखा था "अगर भारत में कदम पड़ता अव्वास का तो हिन्दुओं के घरों पर लहराता अलम अव्वास का " तथा गांव मे बिना प्रशासन की अनुमति के ताजिया निकाला गया। जनपद सम्भल ग्राम मिठौली थाना हजरत नगर गढ़ी में 23 नवम्बर को सायं 4 बजे नई परम्परा के नाम पर पांच अलम लेकर जुलूस निकालने का प्रयास इलयास उर्फ कल्लू ने किया 9 बजे रात्रि तक ग्राम प्रधान व थानाध्यक्ष के समझाने के बावजूद अंधेरे का लाभ उठाकर अलम निकालने का प्रयास किया गया जिसके कारण बल्वा हुआ जिसमें एसडीएम तक जख्मी हुए।
बांदा जनपद की तिंदवारी विधानसभा के सवादा ग्राम में नवरात्रि के दौरान मूर्ति र्विसजन को लेकर मुसलमानों द्वारा विवाद किया गया तथा 26 नवम्बर को गांव में मूर्ति स्थापित करने वाले राजू साहू को सार्वजनिक रूप से खम्भे में बांधकर पिटाई करने तथा दुवारा इस तरह का कार्यक्रम न करने की धमकी दी गई इतना ही नही पुलिस ने उल्टे ही राजू साहू को 151 में चालान कर दिया गया। मथुरा जनपद के कोसीकलां मे 1 जून 2012 में हुई दुर्भाग्य पूर्ण घटनाओं जिसमें कोसी बाजार 22 दिन बंद रहा तथा डीजीपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा र्निदोष का उत्पीड़न न किए जाने के आश्वासन के बावजूद र्निदोष लोगों को धमका कर फंसाया जा रहा है तथा उनका आर्थिक दोहन किया जा रहा है।
ऐसे लोगों को भी नामजद किया जा रहा है जो 10-12 वर्ष से कोसी में रहते ही नही उदाहरण सुभाष पुत्र त्रिलोक मेम्बर निवासी सुभाष नगर इनका नाम मुकदमा संख्या 344/12 में दर्ज है। भाजपा अध्यक्ष ने बिन्दुवार विवरण देते हुए कहा कि प्रारम्भ में केवल 3 मुकदमे दर्ज हुए थे। योजनाबद्ध तरीके से एक पक्ष द्वारा तीन-चार माह बाद 200 एफआईआर कराई गई। (2) एक ही घटना में दो एफआईआर (पिता पुत्र दोनों) की नामजदगी अलग-अलग है। बाजपेयी ने मुख्यमंत्री को अपने पत्र में यह भी उद्धत किया है कि विधान परिषद सदस्य लेखराज सिंह ने 29 जून को जांच डीआईजी आगरा से हटा कर अन्य डीआईजी से कराने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications