बेटी को छेड़खानी से बचाने आये एसआई की अकाली नेता ने की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकाली दल के नेता रणजीत सिंह राणा कई दिनों से एसआई रविन्द्र सिंह की बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। रविन्द्र सिंह की बेटी ने जब इस बात की शिकायत पिता से की तो वो राणा से मिलने चले गये। रविन्द्र सिंह ने बाजार में रणजीत सिंह राणा से इस संबंध में बात की और कहा कि आगे से वो ऐसा ना करे।
मगर बात करते-करते अचानक राणा तैश में आ गया और रविन्द्र के साथ बाजार में मौजूद उसकी बेटी को गोली मार दी। रविन्द्र अपनी बेटी को बचाने के लिये दौड़ा तो राणा ने ताबड़तोड़ उसपर भी फायरिंग कर दी। गोली लगने से रविन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बेटी के हाथ पर गोली लगने से वो जख्मी है।
मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो रणजीत सिंह राणा ने दबंगई दिखाने के लिये बीच बाजार हवा में भी कई फायरिंग की और कुछ दुकानों पर भी गोलियां चलाईं। हालांकि रणजीत सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त राइफल भी बरामद कर ली है। आकाली दल ने रणजीत सिंह को पार्टी से निकाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications