मोदी पर केजरीवाल का ब्लास्ट, कहा कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूटा

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। एक तरफ कांग्रेस खड़ी है और दूसरी तरफ मोदी खुद खड़े हैं। केजरीवाल ने हाथ में कागज लहराते हुए कहा कि मेरे पास दस्तावेज हैं जो यह साबित करते हैं कि दोनो मिलकर निजी कंपनियों को फायदा करवाते हैं। केजरीवाल ने कहा कि कागजात पर गौर करें तो अगर कांग्रेस मुकेश अंबानी की दुकान है तो नरेन्द्र मोदी अदानी की दुकान है।
केजरीवाल ने सवाल उठाया कि मोदी ने अदानी को 14306 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपये से 32 रुपये प्रति चूनिट के हिसाब से क्यों दे दिया जबकि एयरफोर्स को 8800 रुपये प्रति यूनिट के भाव से दिया गया? केजरीवाल ने व्यंग करते हुए कहा कि पता ही नहीं चलता की मोदी सरकार देश के लिये काम कर रही है या प्राइवेट कंपनियों के लिये।
मालूम हो कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी के दामाद रॉर्बट वाड्रा, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी और देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को निशाना बनाया था। इतना ही नहीं केजरीवाल काले धन का भी मुद्दा उठा चुके हैं और उन्होंने इस आरोप में एचएसबीसी बैंक को घेरा था। केजरीवाल ने एचएसबीसी बैंक पर आरोप लगाया था कि वह देश में भ्रष्टाचार और काले धन को बढ़ावा दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications