गर्मा गई सियासत, मणिशंकर अय्यर ने सांसदों को जानवर बताया

Congress senior leader Mani Shankar Aiyar
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। एफडीआई के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मणिशंकर अय्यर सभी मर्यादा लांघ गये और विपक्षी सांसदों की तुलना जानवरों से कर दी। न्‍यूज चैनल आईबीएन 7 के चर्चित टॉक शो एजेंडा में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि संसद के वेल में आकर विपक्षी दल के सांसद जानवरों की तरह व्‍यवहार करने लगते हैं। मणिशंकर अय्यर के इस बयान के बाद चारों तरफ चर्चाएं तेज हो गईं हैं। विपक्ष तिलमिला गया है और आज राज्‍यसभा में मणिशंकर अय्यर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला लेकर जायेगी।

सिर्फ विपक्ष ही नहीं कांग्रेस की सहयोगी पार्टी सपा भी मणिशंकर अय्यर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्‍ताव लेकर आयेगी। मणिशंकर अय्यर से जब यह पूछा गया कि क्‍या उन्‍हें अपने इस बयान पर अफसोस है या फिर गलती से उनकी जुबान फिसल गई तो अय्यर ने कहा कि वो अपने इस बयान पर माफी नहीं मागेंगे। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि उन्‍हें अपने इस बयान पर जरा भी अफसोस नहीं है। वहीं इस बयान के बाद सियासी पारा गर्म हो गया है और प्रतिक्रियाएं शुरु हो गई हैं।

संविधान के जानकारों का मनना है कि मणिशंकर अय्यर का यह बयान उन्‍हें मुश्किल में डाल सकता है। मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है जब मणिशंकर ने राजनीति में बदजुबानी का नमूना पेश किया है। इससे पहले हाल ही में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लहू पुरुष कह डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+