कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा तट पर भिखारियों का जमावड़ा

Beggars crowd at Ganga bank on Kartik Purnima
वाराणसी। सरकार तो लगातार यह दावा कर रही है कि गरीबी उन्मूलन के लिए ढेरों योजनाएं बनायी गयीं है। देश की आजादी से लेकर आज तक करीब 66 वर्षों से लगातार इस बात के प्रयास किए जा रहे हैं कि गरीबों की हालत में सुधार हो, लेकिन हकीकत तो गंगा तट की तस्वीरें बयां करती हैं। गंगा तट पर जुटी भिखरियों की भीड़ बता रही है कि देश व प्रदेश में भिखारियों की संख्या बढ़ ही रही है।

कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी के गंगा घाटों पर लगती भिखारियों की लम्बी कतारें सरकारी दावों को झुठला रही हैं। गंगा तट पर एकत्र भिखारियों की संख्या देखकर देशी विदेशी सभी यह कहने पर विवश हो गए हैं कि क्या यूपी में भिखारी बनाए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि कार्तिक पूर्णिमा यानि गंगा स्नान के त्यौहार के अवसर पर लाखों की संख्या में लोग गंगा स्नान करेंगे एवं उसके बाद भिखारियों को दान देंगे।

दान की आशा में कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पूर्व ही दशाश्वमेघ घाट समेत अन्य घाटों पर भिखारियों की लम्बी लाइनें लग गयी हैं। इस घटना के कई रूप हैं एक ओर तो यह कहा जा रहा है कि गंगा तट पर भिखारियों की बढ़ती संख्या देखकर यह कहा जा रहा है कि आज के दौर में यह एक बेहतर कारोबार बन गया है और लोग इसे भी बतौर रोजगार अपना रहे हैं तो दूसरा पक्ष भी कि कई लोग अपने पेट की आग को मिटाने के लिए भीख मांगने पर विवश हैं।

यह ऐसे लोग हैं कि उन्हें जहां भी कुछ दान में मिलने की आस होती है पहुंच जाते हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे एवं महिलाएं हैं। देव दीपावली पर जहां लोग घाटों, मन्दिरों एवं अपने घरों में रोशनी कर पर्व मनाएंगे वहीं इनकी जिन्दगी में अंधेरे का अंधेरा ही रहेगा। इन भिखारियों के तन पर न तो ढंग से कपड़ा है और ही उनके ढहरने की कोई जगह। इन भिखारियों के खाने का कोई ठिकाना भी नहीं है उन्हें तो दिन भर किसी ऐसे व्यक्ति का इंतजार रहता है जो उन्हें खाने की एक रोटी दे दे। इस ठण्ड में भी ये दो दिन तक घाटों पर डटे रहेंगे क्योंकि भिक्षा में मिले अनाज, कपडों एवं नकदी से एक दो हफ्ते तक तो गुजारा हो ही जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+