स्‍टेडियम में झूम उठीं चेतेश्‍वर पुजारा की मंगेतर

नई दिल्‍ली। दिन भर की बड़ी खबरों की बात करें तो अब तक की सबसे बड़ी खबर चेतेश्‍वर पुजारा की डबल सेंचुरी है। अहमदाबाद के मोटेरा स्‍टेडियम में इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पुजारा ने शानदार डबल सेंचुरी मारी इन लम्‍हों को देखने के लिये उनकी मंगेतर पूजा स्‍टेडियम में मौजूद थीं, जो तालियां बजा-बजा कर झूमती दिखीं। वनइंडिया आपके लिये लाया है खबरें झलकियों में।

अन्‍य बड़ी खबरें

  • भाजपा ने केंद्र सरकार को घेरा है। प्रवक्‍ता प्रकाश जावेडकर ने कहा कि केंद्र सरकार के कोश में अगर उम्‍मीद से कम धन आया है, तो इससे साफ जाहिर है कि केंद्र की आर्थिक नीतियां सही नहीं हैं। इसके जिम्‍मेदार कैग नहीं।
  • नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार को हाईटेक बनाने का फैसला किया है। उनके चुनाव प्रचार में 3डी मोदी का इस्‍तेमाल किया जायेगा।
  • आस्ट्रेलिया टीम अगले साल फरवरी मार्च में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने भारत आयेगी।
  • पी चिदंबरम ने प्रेसवार्ता करके कहा है कि देश की अर्थवयवस्‍था को दुरुस्‍त करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
  • मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए पहली सूची जारी कर दी है। वो खुद मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनकी बहू डिंपल यादव कन्‍नौज से लड़ेंगी।
  • कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी फिलहाल प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नहीं हैं। उन्‍हें अभी समय दिया जायेगा। उन्‍होंने विश्‍वास जताया कि राहुल के नेतृत्‍व में कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव जरूर जीतेगी।
  • कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि राहुल गांधी पार्टी के सचिन तेंदुलकर हैं।
  • बाल ठाकरे की तबियत जस की तस बनी हुई है। हालांकि डॉक्‍टरों का कहना है कि तबियत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बाला साहब को देखने के लिये योग गुरु बाबा रामदेव मातोश्री पहुंचे।
  • आयरलैंड के बेलफेस्‍ट शहर में भारतीय महिला सविता हलप्‍पानवर की मौत के खिलाफ प्रदर्शन में प्रसिद्ध समाज सेविका हन्‍ना ग्राहम भी शामिल हुईं। सविता की मौत अबॉर्शन नहीं किये जाने की वजह से हुई थी।
  • अमिताभ बच्‍चन की पोती बेबी अराध्‍या का आज जन्‍म दिन है। अमिताभ ने उसे बीएमडब्‍ल्‍यू तोहफे में दी है।
  • असम में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। प्रधानमंत्री ने सीएम तरुण गोगोई को फोन करके उनसे हाल लिया है।
  • चीन में निवर्तमान राष्ट्रपति हू जिंताओ सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख पद के दायित्व से औपचारिक तौर पर अलग हो गए हैं।

और भी हैं खबरें तस्‍वीरों में-

चेतेश्‍वर पुजारा और उनकी मंगेतर

चेतेश्‍वर पुजारा और उनकी मंगेतर

अहमदाबाद के मोटेरा स्‍टेडियम में इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पुजारा 200 रन की ओर तेजी से अग्रसर हैं। उनके 150 रन पूरे होने की खुशी में उनकी मंगेतर पूजा स्‍टेडियम में झूम उठीं।

भाई दूज में बहनों की गत

भाई दूज में बहनों की गत

यह तस्‍वीर भाई दूज के बाद की है, जब बहनें अपने भाईयों का टीका कर घर लौट रही हैं। देखिये किस तरह बसों में ठूस-ठूस कर महिलाएं अपने घर तक पहुंचीं। यह तस्‍वीर यूपी के मुरादाबाद की है।

भाई दूज पर बहनें

भाई दूज पर बहनें

यह तस्‍वीर उत्‍तर प्रदेश के चंदौसी जिले की है। देखिये लोग किस तरह से खतरों से खेलते हुए अपनी बहनों व भाईयों से मिलने जाते हैं।

फलस्‍तीन में प्रदर्शन

फलस्‍तीन में प्रदर्शन

फलस्‍तीन में इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी आंसू गैस की परवाह किये बगैर कूद पड़ा। यह घटना इजराइली मिलिट्री जेल के पास रामल्‍ला में हुई।

अंतर्राष्‍ट्रीय ट्रेड फेयर

अंतर्राष्‍ट्रीय ट्रेड फेयर

दिल्‍ली में चल रही अंतर्राष्‍ट्रीय ट्रेड फेयर में दुनिया भर से कलाकार आये हैं, जो अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह है एक ग्रुप जो बेलरूस से आया है।

दक्षिण अफ्रीका में भीषण आग

दक्षिण अफ्रीका में भीषण आग

दक्षिण अफ्रीका के वोल्‍सली में भीषण आग लग गई, जिससे सबसे ज्‍यादा प्रभावित किसान हुए हैं। असल में किसानों के करीब 18000 कंटेनर इस आग की चपेट में आ गये।

दिल्‍ली में फ्रिस्‍बी खिलाड़ी

दिल्‍ली में फ्रिस्‍बी खिलाड़ी

अंतर्राष्‍ट्रीय फिस्‍बी खिलाड़ी बोडी स्मिथ ऊषा अल्‍टीमेट डेल्‍ही की लॉन्चिंग पर दिल्‍ली आये हुए हैं। गुरुवार की शाम वो इंडिया गेट पर पहुंचे जहां उन्‍होंने बेहतरीन करतब दिखाये।

फुटबॉल फाइट

फुटबॉल फाइट

ब्राजील के एक फुटबॉल मैच में ग्रेमियो के खिलाड़ी मार्सेलो मोरेनो ने जबर्दस्‍त प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। यह तस्‍वीर सुदामेरिकाना में हुए क्‍वार्टरफाइनल मुकाबले की है, जो कोलंबिया में खेला गया।

गाजा पट्टी पर हमले तेज़

गाजा पट्टी पर हमले तेज़

गाजा पर पिछले 24 घंटे में हुए इजरायली हवाई हमलों में 19 लोग मारे जा चुके हैं। फिलीस्तीनी लड़ाकों ने भी इजरायल पर 380 रॉकेट दागे, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रहे इजरायली हमलों में 160 से ज्यादा गाजावासी घायल हुए हैं। हमले गुरुवार शाम तक जारी थे। हमलों के अलावा उत्तरी गाजा सिटी और उत्तरी पट्टी के बीत हनून में आधी रात के बाद छापेमारी भी की गई।

दिल्‍ली के श्रीराम कॉलेज में सू ची

दिल्‍ली के श्रीराम कॉलेज में सू ची

म्‍यानमार की नेता सू ची आज दिल्‍ली के लेडी श्रीराम कॉलेज गईं, जहां उन्‍होंने छात्राओं और टीचर्स के साथ समय बिताया।

हैदराबाद में हिंसा भड़की

हैदराबाद में हिंसा भड़की

हैदराबाद के पुराना शहर इलाके में चारमीनार के समीप शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। बेकाबू भीड़ द्वारा किए गए पथराव और पुलिस के लाठीचार्ज में कम से कम सात लोग घायल हो गए।

हिंसा के दौरान जमकर हुई आगजनी

हिंसा के दौरान जमकर हुई आगजनी

हैदराबाद में हिंसा के दौरान गुस्साए लोगों ने चार वाहनों में आग लगा दी और कई अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गड़बड़ी ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा किए जाने के तुरंत बाद फैली। मस्जिद से बड़ी संख्या में निकले लोगों ने सलाम अदा करने के लिए चारमीनार की ओर बढ़ने का प्रयास किया।

नीतीश का पाक दौरा हुआ पूरा

नीतीश का पाक दौरा हुआ पूरा

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का पाकिस्‍तान दौरा आज शुक्रवार को पूरा हो गया। उन्‍होंने वाघा बॉर्डर से भारत में प्रवेश किया।

बाल ठाकरे की तबियत में सुधार

बाल ठाकरे की तबियत में सुधार

आखिर कार लोगों की दुआएं काम आने लगी हैं। शाम साढ़े पांच बजे डॉक्‍टरों ने बाल ठाकरे का हेल्‍थ बुलेटिन जारी करके बताया कि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। उनका ब्‍लड प्रेशर भी अब सामान्‍य होने लगा है। हालांकि मातोश्री पर अभी भी सुरखा चाक चौबंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+