लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के कप्‍तान होंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi
नई दिल्‍ली। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को आखिरकार बड़ी जिम्‍मेदारी दे ही दी गई। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2014 के लिये राहुल बाबा को टीम का कप्‍तान नियुक्‍त किया है। कांग्रेस को चुनाव जिताने के लिये राहुल के असिस्‍टेंट के रूप में काम करेंगे वरिष्‍ठ नेता अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, मधुसुधन मिस्‍त्री और जयराम रमेश।

यह निर्णय सूरजकुंड में आयोजित कांग्रेस की संवाद बैठक में गुरुवार को लिया गया। राहुल के अंडर में तीन समूह होंगे, जिनमें से एक समूह चुनाव से पहले होने वाले गठबंधन को समन्‍वय करेगा। उसकी कमान एके एंटनी को दी गई है। एंटनी ही पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने वाली कमेटी और सरकारी कार्यक्रमों की कमेटियों का नेतृत्‍व करेंगे।

दग्विजय सिंह को उनके अनुसार ही जिम्‍मेदारी दी गई है। जी हां संचार और पब्लिसिटी की जिम्‍मेदारी दिग्विजय को दी गई है। यानी दिग्विजय की बेलगाम जुबान को अब रोकने वाला कोई नहीं होगा। ये सभी निर्णय सोनिया गांधी के नेतृत्‍व में लिये गये।

चुनाव के लिये इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी दिया जाना इस बात के संकेत भी दे रहा है कि राहुल गांधी को अब नया पद मिल सकता है। उनके प्रोफाइल को मजबूत बनाने के लिये कांग्रेस अब हर संभव कोशिश करेगी। इस कमेटी में वीरप्‍पा मोइली, मुकुल वासनिक, सुरेश पचौरी, जीतेंद्र सिंह और मोहन प्रकाश भी हैं।

ये लोग तैयार करेंगे घोषणा पत्र

एके एंटनी के नेतृत्‍व में जो टीम घोषणा पत्र तैयार करेगी उसमें पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे, आनंद शर्मा, सलमान खुर्शीद, संदीप दीक्षित, अजित जोगी, रेणुका चौधरी, पीएल पुनिया और मोहन गोपाल शामिल हैं।

दिग्विजय की टीम

संचार एवं प्रचार प्रसार टीम में दिग्विजय की कप्‍तानी में अंबिका सोनी, मनीष तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, राजीव शुक्‍ला और भक्‍त चरन दास शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+