उधम सिंह गैंग के 3 बदमाशों की गोली मारकर हत्या

Three criminals of Udham Sing gang shot dead
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मरेठ जिले में हुए गैंगवार में उधम सिंह गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गोली मार दी गयी। पुलिस के अनुसार इस हत्याकाण्ड को अपराधी योगेश और उसके साथियों ने अंजाम दिया। बुधवार को हुए गैंगवार के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य लोगों की हत्याएं हो सकती हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों उधम सिंह गैंग व योगेश गैंग के बीच लम्बे समय से रंजिश चल रही है।

एसएसपी मेरठ के. सत्यनारायन ने बताया कि मेरठ के सरुपुर कर्नावल निवासी राजू, सुदीप और सत्यवीर शातिर अपराधी है जो उधमसिंह गैंग के साथ मिलकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। कुछ समय पहले इन्हीं तीन अपराधियों ने बदमाश योगेश के भाई प्रमोद की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तीनों फरार हो गए लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन कुछ दिन बाद तीनों जमानत पर रिहा हो गए थे।

योगेश अपने भाई प्रमोद की हत्या के बाद इन तीनों अपराधियों से बदला लेने की योजना बना रहा था। बुधवार को बदमाश योगेश ने तीन अपराधियों में संदीप,सत्यवीर और राजू को बातचीत करने के लिए सुरुपुर कर्नावल में एक गन्ने के खेत में बुलाया। बातचीत के दौरान ही योगेश और उसके साथियों के सहयोग से तीनों बदमाशों संदीप, सत्यवीर और राजू की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद योगेश और उसके साथी मौके से भाग निकले।

सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी मेरठ और अन्य अधिकारी पहुंच गये। छानबीन के बाद पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी है। एसएसपी मेरठ ने बताया कि उधम सिंह और योगेश गैंग मरेठ और आसपास के जनपदों में सक्रिय हैं और कई अपराधिक घटनाओं में शामिल भी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+