रेल से राजनीति, सोनिया ने किया रेल कोच फैक्‍ट्री का उद्घाटन

Sonia Gandhi inaugurates rail factory in Rae Bareli
रायबरेली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंची। सोनिया गांधी ने रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि 2500 करोड़ की इस परियोजना से रायबरेली सहित उत्‍तर प्रदेश को भी फायदा होगा। सोनिया ने किसानों से कहा कि जिनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया है उन्‍हें उचित मुआवजा भी दिया जायेगा। सोनिया ने उद्धाटन के दौरन रेलवे विभाग को धन्‍यवाद दिया। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के लिये रोजगार और विकास का द्वार खोला है।

नौजवानों को रोजगार दिलाने की बात करते हुए सोनिया ने कहा कि इस परियोजना के बाद नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सोनिया गांधी ने रायबरेली रेलवे स्‍टेशन को आधुनिक तौर पर विकसित करने का भी ऐलान किया। सोनिया ने कहा कि रायबरेली रेलवे स्‍टेश के पास मल्‍टी फंक्‍शनल कॉम्‍प्‍लेक्‍स का निर्माण भी किया जायेगा जिसका ढांचा सात या आठ माह में तैयार हो जायेगा।

सोनिया ने रायबरेली के लालगंज स्थित रेल कोच फैक्टरी में सबसे पहले निर्मित 20 बोगियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं एक बात का जिक्र करना चाहूंगी कि जनवरी 2009 में जब इस फैक्टरी का शिलान्यास किया गया था तो कुछ लोगों ने तमाम अफवाहें फैलायी थीं लेकिन इस फैक्टरी का निर्माण कार्य बहुत कम समय में पूरा कर लिया गया। इसके लिये रेल मंत्रालय बधाई का पात्र है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने इसे 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिये राजनीतिक जमीन बनाने के तौर पर लिया है। राजनीतिक जानकारों का मनना है कि ये लोकसभा चुनाव के चलते ये कांग्रेस की एक चाल है। मालूम हो कि गुरुवार को प्रियंका गांधी भी रायबरेली पहुंचेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+